चेन स्नैचिंग का 72 घंटे में खुलासा,मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली,दो गिरफ्तार
बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र में महिला से मंगलसूत्र छीनने की घटना का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और फखरपुर पुलिस की संयुक्त टीम की देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
चेन स्नैचिंग का 72 घंटे में खुलासा,मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली,दो गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर को कोठारा गांव के पास ई-रिक्शा से जा रही महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलसूत्र छीन लिया था। मामले में फखरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने कई टीमों को घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए थे।
गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, झिंगहा घाट पहुंचे डीएम-एसपी
जितेन्द्र बने पत्रकार प्रेस एसोसिएशन बहराइच के जिलाध्यक्ष
जांच के दौरान ट्रैफिक इंटरसेप्टर मोबाइल के कैमरे से मिले फुटेज और पुलिस के तकनीकी इनपुट व मुखबिरों की मदद से बदमाशों की पहचान गोंडा निवासी सलमान और उसके भाई आरिफ के रूप में हुई। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।
गणेश पूजा के जबाबी कीर्तन में देर रात तक झूमे श्रद्धालु
गुरुवार देर रात मुखबिर की सूचना पर स्वाट और फखरपुर पुलिस की टीम ने गांधी घाट-भागल गांव के पास घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सलमान के पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी फखरपुर भेजा गया। वहीं भाग रहे उसके साथी आरिफ उर्फ तस्लीम को पुलिस ने पकड़ लिया।
जमीनी विवाद में मारपीट के 13 दोषियों को दो-दो साल की सजा
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 बोर का तमंचा, खोखा, जिंदा कारतूस, फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की अपाचे बाइक और पीली धातु का मंगलसूत्र बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
रुपईडीहा में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, वाहन चोर के पैर में लगी गोली
घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Comments are closed.
[…] […]