राधा अष्टमी पर राधे गोविन्द संगत मन्दिर में गूंजे राधे-राधे के जयकारे,श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया राधारानी का प्राकट्योत्सव
बहराइच। राधा अष्टमी का पावन पर्व शनिवार, 19 सितंबर 2026 को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राधे गोविन्द संगत मन्दिर में गूंजे राधे-राधे के जयकारे
मंदिरों में राधा-कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की गई और भक्तों ने व्रत रखकर राधारानी का स्मरण किया।
₹25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर राधा-कृष्ण के दर्शन किए। मंदिरों को फूलों से सजाया गया तथा भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने राधारानी को फूल, फल, मिठाई और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-शांति की कामना की।
तालाब में दिखा आठ फीट से लंबा मगरमच्छ, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान
धार्मिक परंपरा के अनुसार राधा अष्टमी भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है और इसे श्री राधारानी के प्राकट्योत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन राधा-कृष्ण की संयुक्त आराधना का विशेष महत्व माना जाता है।
जरवल में एलिजा एजुकेशन लाइब्रेरी का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा
पूजा के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे दिन “राधे-राधे” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
Comments are closed.
[…] […]