₹25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
बहराइच। कैसरगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे ₹25 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ चोरी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
जरवल में एलिजा एजुकेशन लाइब्रेरी का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह और क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डीके श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
किसान यूनियन टिकैत के युवा जिला महासचिव समर सिंह वर्मा ने दिया इस्तीफा
पुलिस के मुताबिक कैसरगंज थाना क्षेत्र के धोबियनपुरवा गोड़ नंबर-1 निवासी सीताराम पुत्र जियालाल (38) के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में 16 सितंबर को ₹25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। रविवार को पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए न्यायालय बहराइच भेज दिया गया।
गैर इरादतन हत्या के प्रयास के दोषी को तीन वर्ष का कारावास, 35,500 रुपये जुर्माना
सीताराम के खिलाफ बौंडी, फखरपुर और कैसरगंज थानों में चोरी, नकबजनी समेत विभिन्न धाराओं में कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक भानू प्रताप सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।