कैसरगंज पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार,चोरी समेत कई आपराधिक मामलों में दर्ज है केस
बहराइच। जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैसरगंज पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी वांछित गैंगस्टर मयंकर यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कैसरगंज, बौंडी और फखरपुर थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कुल 20 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने शिविर लगाकर डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह और क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डीके श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
ट्रेलर खराब होने से संजय सेतु पुल जाम,फंसे राहगीर
पुलिस के अनुसार, कैसरगंज थाना क्षेत्र के जयराजसिंहपुरवा, गोसाईंगंज नंबर-एक निवासी मयंकर यादव (30) पुत्र वंसराज यादव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 19 अक्टूबर 2026 को ₹25 हजार का इनाम घोषित किया था।
आरोपी के आपराधिक इतिहास में वर्ष 2019 में चोरी और घर में घुसकर चोरी के कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा वर्ष 2014 और 2016 के मारपीट, धमकी समेत अन्य मामले तथा आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे भी शामिल हैं। वर्ष 2026 में भी कैसरगंज और फखरपुर थानों में उसके खिलाफ चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक भानू प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी स्वामीनाथ खरवार व राजवीर सिंह तथा आरक्षी जंग बहादुर वर्मा, विजय कुमार, इरफान अहमद, राघवेन्द्र मिश्रा और महिला आरक्षी ज्योति तिवारी शामिल रहीं।
Comments are closed.
[…] […]