बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरीश द्विवेदी की माताजी को दी श्रद्धांजलि
ब
स्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी के गोलोक गमन के उपरांत उनके पैतृक गांव तेलियाजोत स्थित आवास पर आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में देश और प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, महेंद्र नाथ पांडेय और राधा मोहन सिंह ने माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर संत करपात्री महाराज, स्वामी आनंद स्वरूप महाराज, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं केंद्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुग, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, सांसद जगदंबिका पाल, महाराष्ट्र के पूर्व राज्य गृह मंत्री कृपाशंकर सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री के.पी. मलिक और संजीव कुमार गोंड सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ट्रेलर खराब होने से संजय सेतु पुल जाम,फंसे राहगीर
कार्यक्रम में रुधौली के पूर्व विधायक संजय जायसवाल, विधायक सुशील सिंह, नंदकिशोर गुर्जर, प्रकाश द्विवेदी, रमेश मिश्रा, महेंद्र पाल सिंह और श्रीराम चौहान, एमएलसी विनीत सिंह, पूर्व मंत्री सुनील भराला, कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अपर्णा यादव, गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय तथा पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष दुष्यंत चौहान समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कुएं में गिरने से 8 वर्षीय मासूम की डूबकर मौत, परिवार में कोहराम
इसके अलावा बिहार के मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया, सी.पी. सिंह, बिजनौर के पूर्व प्रत्याशी राजेश पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, विवेक सिंह ‘राजा’ सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की।
गोलियों की तडतडाहट से गूंजा खैरीघाट,पुलिस मुठभेड़,हिस्ट्रीशीटर समेत चार गिरफ्तार
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. हेमांग जोशी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा, नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हर्षवर्धन सिंह तथा नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निखिल मणि तिवारी सहित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भी माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
Comments are closed.
[…] […]
[…] […]