Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
Subscribe
Close

Search

News

बुजुर्ग दंपती से तमंचा सटाकर चेन लूटने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

By admin
September 5, 2026 2 Min Read
0

अयोध्या। थाना तारुन क्षेत्र में 27 अगस्त को बुजुर्ग दंपती से तमंचा सटाकर सोने की चेन लूटने की घटना का पुलिस ने राजफाश कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा, दो कारतूस और पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। घटना में शामिल तीसरा आरोपित फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बलवंत सिंह चौधरी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तारुन पुलिस ने कार्रवाई की। घटना के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही सर्विलांस, सीडीआर, बीटीएस और त्रिनेत्र एप के माध्यम से संदिग्धों की पहचान की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोहित वर्मा पुत्र लाखन वर्मा निवासी कोल्हमपुर विसेन, थाना नवाबगंज, गोंडा और अमर निषाद उर्फ डमरू पुत्र आशाराम निषाद निवासी दुल्लापुर, थाना नवाबगंज, गोंडा के रूप में हुई है। दोनों के पास से पीड़िता से लूटी गई सोने की चेन, पल्सर मोटरसाइकिल, 12 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल रामबाबू निषाद पुत्र चन्द्रबली निवासी मल्लाहन का पुरवा दुल्लापुर, थाना नवाबगंज, गोंडा फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मोहित वर्मा के विरुद्ध नवाबगंज थाने में आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा तारुन थाने में लूट से संबंधित मुकदमा भी दर्ज है। अमर निषाद उर्फ डमरू के विरुद्ध भी तारुन थाने में संबंधित मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तार दोनों आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

Tags:

तमंचा सटाकर लूट का आरोपी गिरफ्तार
Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

12 माह से वेतन नहीं मिला तो धरने पर बैठे पीएचसी सुजौली के चिकित्सक,तीन दिन की मोहलत,भुगतान न होने पर लगातार धरना जारी रखने की चेतावनी

Next

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को

बहराइच में सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें:

  • गन्ने के खेत में अजगर मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस व वन… (395)
  • रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेलवे… (393)
  • एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा (214)
  • इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गए उपभोक्ता से… (136)
  • प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला… (101)

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Follow Us

Email: alexremedies@gmail.com
Address: Bahraich, UP - 271901

Facebook | YouTube | Instagram

Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme