165 दिव्यांग बच्चे एक्सपोजर विजिट पर गोरखपुर रवाना, चिड़ियाघर से लेकर रेल म्यूजियम तक करेंगे भ्रमण
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ नगर जनपद के विशिष्ट आवश्यकता/दिव्यांग बच्चों के ज्ञानवर्धन, मनोरंजन और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को विशेष एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक (समग्र शिक्षा) करुणापति त्रिपाठी की देखरेख में जिले के विभिन्न विकास खंडों से कुल 165 दिव्यांग बच्चों को तीन बसों के माध्यम से गोरखपुर के लिए रवाना किया गया।बच्चों की तीनों बसें नौगढ़, बांसी और डुमरियागंज से रवाना हुईं। गोरखपुर में बच्चे शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर), रामगढ़ताल (नौका विहार) और रेल म्यूजियम का भ्रमण करेंगे। नौगढ़ से रवाना हुई बस के साथ जिला समन्वयक करुणापति त्रिपाठी स्वयं यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।
बांसी में विधायक ने दिखाई हरी झंडीबांसी में विधायक राजा जयप्रताप सिंह ने दिव्यांग बच्चों से संवाद किया और बस को हरी झंडी दिखाकर गोरखपुर के लिए रवाना किया। उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार सिंह भी मौजूद रहे। इस बस में बांसी, मिठवल और खेसरहा विकास खंड के बच्चे शामिल रहे।
नौगढ़ में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीएसए और जिला समन्वयक ने बच्चों से बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अमित कुमार शुक्ल एवं आशीष सिंह भी उपस्थित रहे। इस बस में बढ़नी, शोहरतगढ़, नौगढ़, लोटन, उसका बाजार, जोगिया और बर्डपुर विकास खंड के बच्चे शामिल रहे।डुमरियागंज में खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया। इस बस में खुनियांव, इटवा, भनवापुर और डुमरियागंज विकास खंड के बच्चे शामिल हैं।बच्चों की सुरक्षा, सहायता और मार्गदर्शन के लिए बड़ी संख्या में विशेष शिक्षक एवं सहयोगी कर्मचारी यात्रा में शामिल रहे।
इनमें राजेश कुमार त्रिपाठी, चित्रा रेखा मिश्रा, राकेश चौधरी, जितेन्द्र कुमार, प्रदुमन कुमार सिंह, अरुण कुमार, राघवेंद्र प्रताप मिश्र, राम सिंह, वीरेंद्र कुमार उपाध्याय, पूर्णिमा पांडेय, सतीश चंद्र, अवनीश त्रिपाठी, प्रतिभा, प्रेम प्रकाश सिंह, उमेश मिश्र, राममंगल, प्रमोद गोस्वामी, श्रीराम, संतोष कुमार, सरिता श्रीवास्तव, अनुराधा पांडेय, गंगाराम, महेंद्र कुमार मौर्य, रामनाथ शर्मा, अंजनी कुमार सिंह, अंशिका श्रीवास्तव, गणेश गौड़, अर्जुन वर्मा, सुनील कुमार सागर, पंकज कुमार और रितेश कुमार वर्मा शामिल रहे। प्रत्येक बस में दो केयरटेकर की भी व्यवस्था की गई।
विशेष शिक्षक दीपचंद तथा एक कदम फाउंडेशन के प्रतिनिधि भी विजिट में उपस्थित रहे।इस एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को व्यावहारिक एवं सामाजिक अनुभव उपलब्ध कराना, उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। यात्रा को लेकर बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों में भी उत्साह का माहौल रहा।

