गैंगस्टर एक्ट के तहत तीन वांछित गिरफ्तार
बहराइच। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दरगाह शरीफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया।
पुलिस के अनुसार जिलाधिकारी बहराइच द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर थाना दरगाह शरीफ में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में संगठित रूप से आर्थिक एवं अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से कमजोर व असहाय महिलाओं को कथित रूप से प्रलोभन देकर गंभीर अपराध किए जाने के तथ्य प्रकाश में आए थे।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पप्पू पुत्र दोस्त मोहम्मद निवासी नाजिरपुरा, मो. हनीफ पुत्र कलाम अहमद निवासी नाजिरपुरा तथा मो. इमरान अली पुत्र बदरी मियां निवासी ग्राम पतिलार, थाना चौतर्वा, जिला बेतिया (बिहार) को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष अमितेन्द्र सिंह ने किया। टीम में व0उ0नि0 चन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 अमरनाथ, उ0नि0 महेश चन्द्र उपाध्याय समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। तीनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

