अज्ञात कारणों से लगी आग,तीन दुकानों में लाखों का नुकसान
बहराइच।जरवल में हाईवे पर स्थित मिठाई की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई।आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और कई अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की सूझबूझ से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।
जरवल में बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे अनवर की मिठाई की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई।आग से दुकान में रखा फ्रीजर,एसी और काउंटर सहित सारा सामान जलने लगा। आग की लपटों ने सलमान के फल की दुकान और शाकिर की दुकान को भी अपने लपेटे में ले लिया।
स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन ने मिलकर आग पर काबू पाया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। चौकी इंचार्ज जरवल शिवम कुमार कनौजिया ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है,जांच की जा रही है।
