पूर्व सहकारिता मन्त्री ने जरवल सीएचसी पर स्वास्थ्य मेले व एक्स-रे मशीन का किया उदघाटन

0
IMG-20250917-WA0006
Spread the love

बहराइच । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुस्तफाबाद में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मन्त्री मुकुट विहारी वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर स्वास्थ्य मेले की शुरूआत की और फीता काटकर एक्स-रे की शुरुआत की।श्री वर्मा ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश उन्नति कर रहा है।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारी सरकार ने काफी काम किया है। महिलाएं स्वस्थ रहेगी तभी ,हमारा समाज स्वस्थ रहेगा।श्री वर्मा ने आयुष्मान कार्ड,टीबी व चर्मरोग मरीजों को किट बितरित की। गर्भवती महिलाओं को फल व नवजात का अन्न परासन किया।स्वास्थ्य मेले में महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं बितरित की गई।प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम की एलईडी पर प्रसारण देखा गया। सीएचसी अधीक्षक डा.कुंवर रीतेश ने बताया सभी स्वास्थ्य केन्द्रों,उपकेंद्रों पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा दी जाएगी।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विपेन्द्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश जायसवाल,निवर्तमान मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, डॉ अशोक सिंह,डा.रबि शुक्ल,शिव समेत उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!