प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर लगेगा स्वास्थ्य मेला

0
IMG-20241107-WA0005
Spread the love

बहराइच । प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य केन्द्रों पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार करेंगे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद अधीक्षक डॉ. कुंवर रितेश ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सभी स्वास्थ्य केंद्रों, सीएचसी पीएचसी, व आरोग्य मंदिरों पर शिविर लगा कर जाँच, परामर्श और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सहकारिता मन्त्री मुकुट विहारी वर्मा करेंगे।

कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान चलाया जाएगा,सरकार का मानना है ज़ब महिलाए स्वस्थ होंगी तो आने वाली पीढ़ियों भी सुरक्षित और सशक्त होंगी, और परिवार में समृद्धि आएगी।उन्होने बताया की यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित पोषण माह के साथ जुड़ा हुआ है,जिसमें गर्भावस्था,देखभाल, टीकाकरण,उच्च रक्त चाप, मधुमेह, दिल की बीमारियों की जाँच व उपचार विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम मरीजों का इलाज करेंगी।इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!