किसान आन्दोलन चौथे दिन भी जारी,अधिकारियों के रवैये से नाराज किसान,हाइवे जाम करने की चेतावनी,जरवल में चल रहे दो दर्जन से अधिक बगैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कार्यवाही की मांग

0
IMG-20250911-WA0006
Spread the love

बहराइच। जरवल में चल रहे दो दर्जन से अधिक अवैध स्कूलों पर कार्यवाही समेत चार सूत्री मांगों को लेकर भाकियू टिकैत ने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी है। अधिकारियों के रवैये से नाराज किसान हाइवे जाम करने की तैयारियों में जुट गए हैं।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लाक अध्यक्ष राम किशोर वर्मा की अध्यक्षता में जरवलरोड में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी है। किसानों ने जरवलरोड में चल रहे दो दर्जन से अधिक बगैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बन्द कराकर एफआईआर दर्ज कराने,क्षेत्र के छुट्टा जानवरों को पकडकर गौशाला भेजने,बी.पैक्स लि.अलीनगर के जर्जर भवन के स्थान पर नया भवन निर्माण कराने,किसानों को यूरिया उर्वरक उपलब्ध कराने,मुस्तफाबाद सरकारी अस्पताल के सामने बने गड्ढों को बन्द कर आरसीसी मार्ग का निर्माण तथा जर्जर जरवलरोड रेवढा मार्ग के मरम्मत की मांग प्रमुख रुप से सामिल है।

देखें बीडियो क्या कहा मध्यांचल जोन महासचिव ने

मध्यांचल जोन महासचिव मोहन लाल वर्मा ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केवल आश्वासन से काम नही चलेगा,कार्यवाही होनी चाहिए।श्री वर्मा ने नाराजगी ब्यक्त करते हुए हाइवे जाम करने की चेतावनी दे दी है।

इस अवसर पर रामराज सिंह,समर सिंह वर्मा,श्याम किशोर वर्मा,राधेश्याम यादव, राम समुझ निषाद, दयाराम यादव, रामकरण यादव, शिवराम निषाद, वफाती, शंकर राव, रामनारायण गौतम, रामजस यादव, पार्वती गौतम,गुड़िया देवी, मनीष प्रधान,राकेश कुमार,शैलेंद्र सिंह,फूल चन्द बर्मा,प्रकाश चन्द्र वर्मा समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!