अवैध स्कूलों पर कार्यवाही समेत चार सूत्री मांगों को लेकर भाकियू का धरना प्रदर्शन शुरू,जोरदार बारिश में भी धरना स्थल पर डटे रहे किसान

0
IMG-20250908-WA0043
Spread the love

बहराइच।जरवल में चल रहे दो दर्जन से अधिक अवैध स्कूलों पर कार्यवाही समेत चार सूत्री मांगों को लेकर भाकियू टिकैत ने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।जोरदार बारिश के बावजूद भी किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जरवल ब्लाक अध्यक्ष राम किशोर वर्मा की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने जरवलरोड में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसानों ने जरवलरोड में चल रहे दो दर्जन से अधिक अवैध स्कूलों को बन्द कराकर एफआईआर दर्ज कराने,क्षेत्र के छुट्टा जानवरों को पकडकर गौशाला भेजने,बी.पैक्स लि.अलीनगर के जर्जर भवन के स्थान पर नया भवन निर्माण कराने,किसानों को यूरिया उर्वरक उपलब्ध कराने,मुस्तफाबाद सरकारी अस्पताल के सामने बने गड्ढों को बन्द कर आरसीसी मार्ग का निर्माण तथा जर्जर जरवलरोड रेवढा मार्ग के मरम्मत की मांग प्रमुख है।

मुख्य अतिथि भाकियू मध्यांचल जोन महासचिव मोहनलाल वर्मा ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अवैध रूप से चल रहे स्कूलों को बन्द करने समेत अन्य मांगों पर कार्यवाही के लिए अधिकारियों को पत्र दिया गया था, लेकिन उस पर अधिकारियों ने कार्यवाही नहीं की।श्री वर्मा ने कहा कि जब तक हमारी मांगों पर कार्यवाही नहीं की जाती है,हम यहां से जाने वाले नही है।

इस अवसर पर जोगिंदर यादव, रामराज सिंह,पुत्ती लाल यादव,अजय बर्मा,अजय सिंह वर्मा,श्याम किशोर वर्मा,राधेश्याम यादव, राम समुझ निषाद, दयाराम यादव, रामकरण यादव, शिवराम निषाद, वफाती, शंकर राव, रामनारायण गौतम, रामजस यादव, पार्वती गौतम,गुड़िया देवी, मनीष प्रधान,राकेश कुमार,शैलेंद्र सिंह,फूल चन्द बर्मा समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

देखें बीडियो

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!