चार सूत्री मांगों को लेकर भाकियू टिकैत ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी
बहराइच। दो दर्जन से अधिक अवैध स्कूलों को बन्द कराने समेत चार सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने उच्चाधिकारियों को नोटिस देकर सोमवार से निश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है।
भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष राम किशोर वर्मा ने एसडीएम कैसरगंज समेत उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर जरवलरोड में चल रहे दो दर्जन से अधिक अवैध स्कूलों को बन्द कराकर एफआईआर दर्ज कराने,क्षेत्र के छुट्टा जानवरों को गौशाला भेजने,बी.पैक्स लि.अलीनगर के जर्जर भवन के स्थान पर नया भवन निर्माण कराने,मुस्तफाबाद सरकारी अस्पताल के सामने बने गड्ढों को बन्द कर आरसीसी मार्ग का निर्माण तथा जर्जर जरवलरोड रेवढा मार्ग के मरम्मत की मांग सामिल है।
ब्लॉक अध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया कि सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जरवलरोड में शुरू कर दिया जाएगा। मांगों के सम्बंध में कई बार अधिकारियों को पत्र दिया जा चुका है, लेकिन उनके द्वारा कार्यवाही नहीं की गई है।
