चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार
बहराइच। दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से छीनी गई सोने की चेन, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है।
पीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश
पुलिस के मुताबिक, प्रयागराज निवासी राजकुमारी पत्नी वरुण अरोरा वर्तमान में रायपुर राजा, थाना कोतवाली देहात में रहती हैं। चार अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:52 बजे एक बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर उनके गले से करीब सात ग्राम सोने की चेन छीनकर फरार हो गया था। पीड़िता की तहरीर पर दरगाह शरीफ थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर दरगाह शरीफ पुलिस और स्वॉट टीम ने सीसीटीवी फुटेज व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। इसी क्रम में 29 अक्टूबर को मालगोदाम रोड से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान विष्णु कुमार यादव (30) निवासी सिरौला टेपरा, थाना हुजूरपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
पुलिस ने आरोपी के पास से छीनी गई पीली धातु की चेन, होंडा यूनिकॉर्न मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय रवाना कर दिया गया।
बहराइच में 354 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.75 करोड़ रुपये
कार्रवाई में थानाध्यक्ष अमितेंद्र सिंह के नेतृत्व में दरोगा पंकज कुमार चौरसिया सहित दरगाह शरीफ पुलिस और स्वॉट-सर्विलांस टीम के जवान शामिल रहे।