पीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश
बहराइच। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को सकुशल, निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने किसान डिग्री कॉलेज (केडीसी), तारा इंटर कॉलेज और महिला महाविद्यालय पहुंचकर परीक्षा संचालन और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के आवागमन, प्रवेश प्रक्रिया, केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी भी देखी। केंद्र व्यवस्थापकों और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को परीक्षा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
गैर इरादतन हत्या के प्रयास में दोषी को पांच साल की कैद
एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा केंद्रों के आसपास सतर्कता बनाए रखने, अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने देने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा अवधि में पुलिस बल की प्रभावी तैनाती और लगातार गश्त सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी समेत संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
Comments are closed.
[…] […]
[…] […]