कुडवा ओवरब्रिज बंद होने से जरवलरोड तिराहे पर भीषण जाम,जल्दबाजी में कई लेन में खड़े हो रहे वाहन,जाम खुलवाने में पुलिस के छूट रहे पसीने
बहराइच। कुडवा ओवरब्रिज पर मरम्मत और पेंटिंग कार्य के चलते पुल बंद होने से लखनऊ-बहराइच हाईवे स्थित जरवलरोड तिराहे पर भीषण जाम लग रहा है। वाहनों का दबाव बढ़ने और रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जल्दबाजी में निकलने के प्रयास में वाहन चालक सड़क पर कई लेन बनाकर खड़े हो जाते हैं। इससे रास्ता और संकरा हो जाता है और जाम की स्थिति गंभीर हो जाती है। वाहनों की लंबी कतारों के बीच यातायात सुचारु कराने में पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यातायात सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वाहनों के भारी दबाव और रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
Comments are closed.
[…] […]
[…] […]