बीएसए के आदेश को ठेंगा,जरवल में एक दर्जन से अधिक स्कूल खुले रहने का आरोप,निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 23 अक्टूबर को घोषित था विशेष अवकाश,आदेश के बावजूद शिक्षण कार्य जारी रहने पर उठे सवाल
बहराइच। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 23 अक्टूबर को जिले के सभी संबंधित विद्यालयों में विशेष अवकाश घोषित किया था। इसके बावजूद जरवल क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक निजी विद्यालय खुले रहने और शिक्षण कार्य संचालित किए जाने का आरोप है। इससे निर्वाचन संबंधी निर्देशों के अनुपालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह की ओर से 22 अक्टूबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया गया था कि शिक्षक निर्वाचन के मतदान दिवस को देखते हुए बहराइच जिले में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के समस्त परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त, शासकीय सहायता प्राप्त तथा सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों में 23 अक्टूबर को विशेष अवकाश रहेगा। आदेश में इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए थे।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने शिविर लगाकर डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
इसके बावजूद जरवल और आसपास के क्षेत्रों में कई निजी विद्यालय खुले रहने की शिकायत सामने आई है। इनमें कैसरगंज का कोणार्क स्कूल, जरवल कस्बे के बद्री शाह स्कूल, डिवाइन स्कूल, इकरा स्कूल, न्यू राज अकादमी सहित अन्य विद्यालयों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं जरवलरोड स्थित आईपीएल क्षेत्र के उद्भव शिक्षा निकेतन और पेस्फिक अकादमी समेत अन्य विद्यालयों में भी शिक्षण कार्य संचालित होने का आरोप है।
ट्रेलर खराब होने से संजय सेतु पुल जाम,फंसे राहगीर
आदेश के अनुपालन पर सवाल
निर्वाचन के मद्देनजर जारी विशेष अवकाश के आदेश के बावजूद यदि विद्यालय खुले पाए गए हैं, तो यह संबंधित विभागीय निर्देशों के अनुपालन का गंभीर विषय है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध शिक्षा विभाग क्या कार्रवाई करेगा। हालांकि, संबंधित विद्यालयों का पक्ष और विभाग की ओर से की गई जांच अथवा कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
अब देखना यह है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला निर्वाचन प्रशासन मामले का संज्ञान लेकर जांच कराते हैं या नहीं। भारतीय किसान किसान यूनियन महात्मा टिकैट के युवा जिलाध्यक्ष समर सिंह वर्मा ने जिला निर्वाचन अधिकारी से ऐसे विद्यालयों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है
Comments are closed.
[…] […]