उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने शिविर लगाकर डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
बहराइच। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय बहराइच के तत्वावधान में नाबार्ड प्रायोजित वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता शिविर (फीडजी कैंप) के तहत स्वच्छता ही सेवा-2026 विषय पर महिला पीजी कॉलेज में चौपाल और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं और उपस्थित लोगों को डिजिटल बैंकिंग, साइबर धोखाधड़ी से बचाव तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
ट्रेलर खराब होने से संजय सेतु पुल जाम,फंसे राहगीर
कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप सिंह, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक कैलाश जोशी, साइबर थाना बहराइच के उपनिरीक्षक पुनीत सिंह, क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक वित्तीय समावेशन यस कुमार, सहायक प्रबंधक संकेत जायसवाल, छावनी बाजार शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक भूपेंद्र सिंह और वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता संतोष कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी, म्यूल खातों, जनधन खातों की री-केवाईसी, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के लाभों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित तरीके से उपयोग करने की जानकारी भी दी गई।
क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप सिंह ने प्रधानमंत्री जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के साथ मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, भीम और रुपे डेबिट कार्ड जैसी सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता भी जताई।
नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक कैलाश जोशी ने सरकारी योजनाओं, समय पर ऋण चुकाने से सिविल स्कोर पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के माध्यम से स्वरोजगार के अवसरों के बारे में बताया।
कुएं में गिरने से 8 वर्षीय मासूम की डूबकर मौत, परिवार में कोहराम
साइबर थाना बहराइच के उपनिरीक्षक पुनीत सिंह ने डिजिटल माध्यम से साइबर अपराधों के तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने म्यूल खातों के दुरुपयोग के प्रति सचेत करते हुए साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने की सलाह दी।
बहराइच में पुलिस मुठभेड़,हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली,जेवर,नकदी और तमंचा बरामद
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से बैंकिंग और वित्तीय साक्षरता से जुड़े प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाली छात्राओं को क्षेत्रीय कार्यालय की वरिष्ठ प्रबंधक संगीता वर्मा ने पुरस्कृत किया। वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता संतोष कुमार श्रीवास्तव ने छात्राओं को छोटी-छोटी बचत के जरिए बड़े लक्ष्य हासिल करने तथा बचत खातों के साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
डीएम की सख्ती,फखरपुर व तेजवापुर के बीईओ का वेतन रोका गया,प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश
इस दौरान ग्राहकों को मोबाइल नंबर और आधार नंबर बैंक खाते से लिंक कराने की सलाह दी गई, ताकि वे मिस्ड कॉल के माध्यम से खाते की शेष राशि की जानकारी प्राप्त कर सकें। एम तरंग मोबाइल एप और इंटरनेट बैंकिंग के लाभों से भी अवगत कराया गया। अंत में उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
Comments are closed.
[…] […]