कुएं में गिरने से 8 वर्षीय मासूम की डूबकर मौत, परिवार में कोहराम
बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कौड़हा के मजरा घोंसवा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते-खेलते 8 वर्षीय बालक कुएं में गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।
तालाब में उतराता मिला घर से निकले युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
मृतक की पहचान साहिल (8) पुत्र शमसेर निवासी घोंसवा के रूप में हुई है। पिता शमसेर ने बताया कि बेटा घर के पास खेल रहा था, तभी अचानक पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया। जब तक परिजन उसे बाहर निकाल पाते, उसकी मौत हो चुकी थी।
बहराइच में पुलिस मुठभेड़,हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली,जेवर,नकदी और तमंचा बरामद
सूचना पर पहुंची बौंडी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पिता द्वारा पोस्टमार्टम से इनकार करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
गोलियों की तडतडाहट से गूंजा खैरीघाट,पुलिस मुठभेड़,हिस्ट्रीशीटर समेत चार गिरफ्तार
Comments are closed.
[…] […]
[…] […]
[…] […]