दसवीं मोहर्रम पर ग्रामीणों ने निकाला जुलूस,सुरक्षा व्यवस्था के रहे पुख्ता इंतजाम,ऐनी देवलखा और कूड़ोनी की ताजिया का हुआ ठाकुर महत्वपुरवा में संगम
बहराइच।थाना क्षेत्र कैसरगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत कूड़ोनी , और ऐनी देवलखा में दसवीं मोहर्रम के अवसर पर हजारों लोगों ने जुलूस निकाला। इस दौरान अकीदतमंदों ने “या हुसैन, या हुसैन” की सदाओं के साथ नोहा पढ़ते हुए मातम किया तथा जगह-जगह सिन्नी और शरबत का वितरण किया गया।
सिपहिया हुलास के अकीदतमंदों ने अकीदत व एहतराम के साथ ताजिया सुपुर्द-ए-खाक किए
मोहर्रम पर्व को लेकर ग्राम कूड़ोनी में ताजियादारों एवं सम्मानित ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में जुलूस संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए और कैसरगंज पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार चंद्र ने बताया कि मोहर्रम पर्व सभी लोग शांति पूर्ण रूप से मनाए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
बौंडी पुलिस की अपराधियों से मुठभेंड़,25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली,दो साथी फरार
इस अवसर पर उप निरीक्षक रविंद्र कुमार चंद्र कांस्टेवल अर्चितानंद तिवारी कांस्टेवल अमरेश कुमार, कांस्टेवल योगेश यादव, युवा समाजसेवी मुहीब अहमद, डॉ गौसुल आजम,क्षेत्र पंचायत सदस्य जियाउद्दीन, मोहम्मद रुखसान, मोहम्मद आदिल, हबीब पठान, मोहम्मद सबलू, मोहम्मद आमिर, फिरोज अहमद, मोहम्मद रज़ी, काजी छब्बन खान, अराफात अहमद, मेहताब आलम, शहबाज जियाउल हक आलम, कुद्दूस अहमद, मोहम्मद सालिम, जफरुद्दीन, गौसुल आजम, सद्दाम, मोहम्मद मुर्शिद, रियाज खान, मोबीन खान, अब्बन खान, मोहम्मद मुस्लिम शिक्षक लाईक अहमद सैफुद्दीन, माजिद,मोहम्मद फैज़ अहमद, राहुल, समीर अहमद सहित बड़ी संख्या में ताजियादार, ग्रामीण, पुरुष एवं महिलाएं मौजूद रहीं।
