बौंडी पुलिस की अपराधियों से मुठभेंड़,25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली,दो साथी फरार

0
IMG-20260625-WA0000
Spread the love

बहराइच। बौंडी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार चोरियों के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम व थानाध्यक्ष बौंडी को खुलासे के लिए निर्देशित किया गया था। क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम व थानाध्यक्ष बौंडी को मुखबिर खास के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि खैरा बजार से आगे कुदई मार्ग पर कुछ अपराधी चोरी की योजना बना रहे है, जो चोरी करने की फिराक में है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की छापामारी

सूचना पर क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम व थाना बौंडी पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची,तो तीन संदिग्ध व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर सवार थे। पुलिस टीम ने जब रोकने का प्रयास किया, तो उन्होने पुलिस टीम पर ताबडतोड जानलेवा हमले की नियत से फायर शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा की गई जबाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी और उसके दो साथी फरार हो गए।घायल असलम पुत्र नदीम निवासी ग्राम सारी मेहराबाद थाना रामगांव का निवासी है।

471125 कृषकों के खातों में पहुंची पीएम किसान सम्मान निधि के 92.225 करोड़ रूपये

तलाशी में ₹16000 नगद, दो जोड़ी पायल सफेद धातु, व आठ बिछिया सफेद धातु के बरामद हुए व एक देसी तमंचा 315 बोर 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। इनके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं तथा थाना रामगांव का हिस्ट्रीशीटर है।

एसपी ने कोतवाली नगर थाने का किया गया औचक निरीक्षण

थाना फखरपुर से गैंगेस्टर का वांछित व 25000 रुपए का इनामिया है। प्राथमिक उपचार हेतु अस्पातल भेजा गया है,इसके जो साथी फरार हुए है उसमें एक साथी फिरोज है जो थाना बौंडी क्षेत्र का निवासी है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।

बहराइच के बिटाना हॉस्पिटल में ‘अवेक क्रेनियोटॉमी’ सर्जरी सफल

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!