सिपहिया हुलास के अकीदतमंदों ने अकीदत व एहतराम के साथ ताजिया सुपुर्द-ए-खाक किए

0
IMG-20260626-WA0001
Spread the love

बहराइच।बौण्डी में यौम-ए-आशूरा के मौके पर ताजिया के जुलूस को पुरअमन तरीके से संपन्न कराने के लिए बौंडी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और चौकस रहा। इसी सिलसिले में सिपहिया हुलास के ताजियादारों ने बटौरा स्थित कर्बला में पूरी अकीदत और शांति के साथ ताजिया को सुपुर्द-ए-खाक (दफन) किया।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की छापामारी

इस दौरान अमन-ओ-अमान की फिजा कायम रही। प्रशासनिक अमले की तरफ से थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ मौर्य ने कमान संभाल रखी थी। उनकी अगुवाई में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक श्रीपतिलाल वर्मा, हेड महिला कांस्टेबल अर्पिता ओझा, पीआरडी जवान प्रदीप कुमार, चौकीदार सहज राम गौतम और बटौरा के ग्राम प्रधान रामचंद्र (पाले प्रधान) विशेष रूप से मौजूद रहे।

बौंडी पुलिस की अपराधियों से मुठभेंड़,25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली,दो साथी फरार

प्रशासन की मुस्तैदी और स्थानीय लोगों के सहयोग से यह मजहबी रस्म शांतिपूर्ण ढंग से मुकम्मल हुई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!