खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की छापामारी

0
Picture 021
Spread the love

बहराइच । सहायक आयुक्त खाद्य अमर सिंह वर्मा ने बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, बहराइच द्वारा 18 से 20 जून 2026 तक जनपद में संचालित किये गये विशेष अभियान अन्तर्गत मेसर्स शरद जनरल स्टोर, वजीरबाग से देशी घी (अन्नापूर्णा ब्राण्ड), मेसर्स शिवाय डेयरी, सिंघल कोल्ड स्टोरेज से मिश्रित दूध (गाय-भैंस), मेसर्स स्वदेश मिल्क प्रोडक्ट प्रा.लि., अशोका डीहा से मिश्रित दूध (गाय भैंस), स्वास्तिक ट्रेडर्स, घण्टाघर से देशी घी (राम एण्ड संस ब्राण्ड), मेसर्स जैन वनस्पति स्टोर, सखैय्यापुरा से देशी घी (ज्ञान ब्राण्ड), का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार श्रीवास्तव, आदित्य वर्मा एवं अजय कुमार सिंह द्वारा छापाामारी की कार्यवाही सम्पादित की गयी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!