तथाकथित पत्रकार पर मारपीट,गाली गलौज,जानमाल की धमकी का केस दर्ज
बहराइच। फखरपुर थानाक्षेत्र के एक तथाकथित पत्रकार के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के शेरपुरवा निवासी रईस अहमद ने फखरपुर पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने पुराने उधार के पैसे मांगने के लिए बसंतपुरवा गांव गया था। इसी दौरान कहासुनी शुरू हो गई और विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई और उसे जान से मार डालने की धमकी दी गई। फखरपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर वकील अहमद और रफी अहमद के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि आरोपित वकील अहमद स्वयं को पत्रकार बताकर क्षेत्र में सक्रिय रहता था। फखरपुर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
