किसानों की समस्याओं को लेकर गरजी भाकियू भानू,सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग
बहराइच। किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने आवाज बुलंद की। शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर संगठन की मासिक बैठक आयोजित हुई, जिसमें किसानों की समस्याओं और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली पर चर्चा की गई। बैठक के बाद जिलाध्यक्ष धरम चन्द्र महेश के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
मंडी कार्यालय व परिसर का शुरू हुआ कायाकल्प
ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों, बिजली व्यवस्था में व्याप्त समस्याओं और लंबित विकास कार्यों का मुद्दा उठाया। किसान नेताओं ने संबंधित विभागों से समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने और अधूरे विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की मांग की।
हत्या के प्रयास के मामले में बड़कऊ को सात साल की सजा,25 हजार रुपये का अर्थदंड
इस मौके पर जिलाध्यक्ष धरम चन्द्र महेश ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। समय रहते समस्याओं का समाधान होने से आमजन को राहत मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा।
खराब प्रदर्शन पर डीएम सख्त, सीएमओ का वेतन रोका, लापरवाह अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
इस दौरान राष्ट्रीय मुख्य महासचिव चन्द्र भान सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ जाकिर अली, राष्ट्रीय महासचिव हसनैन खान, सभाजीत सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments are closed.
[…] […]
[…] […]
[…] […]