मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग,सपा ने सौंपा ज्ञापन,बाढ़-बरसात से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने समेत 11 सूत्री मांगें उठाईं
बहराइच। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र के अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर विभिन्न मांगों को लेकर दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई। निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर लगाए गए आरोपों की जांच कराने की मांग भी की गई।
सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित
दूसरे ज्ञापन में बाढ़, बारिश और आंधी-तूफान से फसल, मकान और पशुओं को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने समेत 11 सूत्री मांगें रखी गईं। रेलवे आदमापुर/बेलहा बहेली बांध की मरम्मत, गन्ने का मूल्य बढ़ाने, सर्वे प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने और तहसील कैसरगंज में मुंसिफ अदालत की स्थापना की मांग प्रमुख रही।
आत्मा वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित
सपा कार्यकर्ताओं ने जंगली जानवरों के हमले में घायल और मृतकों के स्वजन को सहायता, प्रभावित क्षेत्रों में सोलर लाइट लगाने, गांवों में आधार कार्ड शिविर लगाने तथा जर्जर सड़क, पुलिया और पुलों की मरम्मत की मांग भी उठाई। आंधी-बारिश से प्रभावित बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने, स्कूली बच्चों को लैपटॉप व साइकिल देने और तहसील क्षेत्र को जलभराव से निजात दिलाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।
2.5 किलो अफीम के साथ पकड़ी नेपाली महिला को 12 साल की सजा
हत्या के प्रयास में कोर्ट ने सुनाई पांच साल की सजा,पुरानी रंजिश में युवक पर तमंचे से किया था फायर
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदीप यादव, शकील, आनंद अवस्थी, दिनेश सिंह विशेन, डा. गौसुल आजम, विनोद यादव, राशिद खान, अमरदीप यादव, गोपाल शुक्ला, फुरकान खां, कसीम खां, बब्लू, हंसराम यादव, राम लौटन गौतम, विपिन कुमार यादव, सतीश यादव, राजित राम, रिंकू सिंह और मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
Comments are closed.
[…] […]