सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित
बहराइच। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को ब्लॉक जरवल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, ब्लॉक प्रमुख जरवल विपेन्द्र सिंह,भाजपा नेता गौरव वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद, जरवल के अधीक्षक डॉ. कुंवर रितेश तथा पैरामेडिकल वर्कर रणजीत सिंह ने भी सहभागिता की। इस दौरान अभियान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा लोगों को आवश्यक सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी दी गई।