पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी का प्रदर्शन,पुतला फूंका
बहराइच। कैसरगंज क्षेत्र के विकासखंड स्थित ग्राम त्रिभुवन दत्त पुरा में रविवार को राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा ने किया। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शन का उद्देश्य सनातनी साधु-संतों के सम्मान, स्वदेशी के समर्थन तथा सनातन धर्म के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त करना था।
खेत की मेड़ और पिलर तोड़ने के विवाद में मारपीट, चार पर मुकदमा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘माफी वीर’ बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी सनातन संस्कृति और साधु-संतों के सम्मान से जुड़े विषयों पर अपनी आवाज लगातार उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि साधु-संतों और सनातन संस्कृति के अपमान को लेकर जनता के बीच आक्रोश है।
करंट लगने से महिला की मौत का दावा, मुंह से झाग निकलने पर मामला संदिग्ध
पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों एवं विरोध को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में कृपा राम गौतम, देवा सिंह, अखिलेश सिंह, जयनू ठाकुर, बंशीलाल गौतम, हंसराज गौतम, रंगीलाल गौतम, बड़कऊ पाल, शिवकुमार सिंह, रमेश सिंह, संतोष सिंह सरपंच, पंकज वर्मा, लवकुश चौरसिया और अदालत राम चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।