प्रभारी मंत्री ने जाना किसानों का दर्द,खेतों में पहुंचकर देखी क्षतिग्रस्त फसल
बहराइच। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं से प्रभावित फसलों का जायजा लेने मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह कैसरगंज क्षेत्र के जरवल विकासखंड पहुंचे। उन्होंने जरवल स्थित हाजी गुलाम मोहम्मद के फार्म हाउस पर किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद किसानों के साथ खेतों में पहुंचकर बारिश से क्षतिग्रस्त फसलों का मौके पर निरीक्षण किया।
शरद पोरवाल बने श्रीराम लीला समिति एवं दशहरा महोत्सव के अध्यक्ष
प्रभारी मंत्री ने किसानों से फसल नुकसान और उनकी परेशानियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपदा से प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर पात्र किसानों को शासन की ओर से मिलने वाली राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
हत्या के प्रयास में दोषी संजय को आजीवन कारावास, छोटू को सात साल की सजा
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि आपदा से प्रभावित कोई भी पात्र किसान राहत से वंचित न रहे। अधिकारियों को निर्देशित किया कि फसल क्षति का आकलन गंभीरता और पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि वास्तविक नुकसान के आधार पर किसानों को समय से सहायता मिल सके।
उफनाई घाघरा,एल्गिन ब्रिज पर 49 सेमी ऊपर पहुंची नदी,डीएम एसपी ने लिया जायजा
प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में फसलों की समीक्षा और राहत का अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि आपदा प्रभावित प्रत्येक पात्र परिवार तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।
गोकशी की घटना का खुलासा,पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल,दो गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस समेत गोकशी में इस्तेमाल सामान बरामद
इस दौरान किसान हाजी गुलाम मोहम्मद, संतोष श्रीवास्तव, यूनुस, इबरार अहमद, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, नीरज चौरसिया समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।