शरद पोरवाल बने श्रीराम लीला समिति एवं दशहरा महोत्सव के अध्यक्ष
बहराइच। श्रीराम लीला समिति एवं दशहरा महोत्सव जरवलरोड की नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से बाजार के प्रतिष्ठित ब्यवसायी शरद पोरवाल को रामलीला समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके अध्यक्ष चुने जाने पर समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उफनाई घाघरा,एल्गिन ब्रिज पर 49 सेमी ऊपर पहुंची नदी,डीएम एसपी ने लिया जायजा
हत्या के प्रयास में दोषी संजय को आजीवन कारावास, छोटू को सात साल की सजा
समिति के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि शरद पोरवाल के नेतृत्व में इस वर्ष रामलीला एवं दशहरा महोत्सव को भव्य, व्यवस्थित और श्रद्धापूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। अध्यक्ष बनने पर श्री पोरवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सभी के सहयोग की अपील की।