सात दिवसीय सट्टा प्रदर्शन किसान मेला संपन्न, 45 में से 43 आपत्तियों का मौके पर निस्तारण
बहराइच । सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, जरवलरोड – बहराइच द्वारा आयोजित समिति स्तरीय सप्त दिवसीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन एवं आपत्ति निस्तारण किसान मेला आज सोमवार को संपन्न हो गया।
शरद पोरवाल बने श्रीराम लीला समिति एवं दशहरा महोत्सव के अध्यक्ष
गन्ना विकास निरीक्षक (क्रय) / सचिव प्रभारी डॉ. पी.एन. पाण्डेय ने बताया कि यह किसान मेला दिनांक 22-09-2026 से चल रहा था, जिसका समापन आज दिनांक 29-09-2026 को ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, जरवलरोड के द्वारा किया गया।
हत्या के प्रयास में दोषी संजय को आजीवन कारावास, छोटू को सात साल की सजा
इस मेले में चीनी मिल पारले परसेण्डी, आईपीएल जरवलरोड, मैजापुर, रौजागाँव के प्रतिनिधि एवं कृषक, समस्त माननीय प्रबन्ध कमेटी सदस्य, प्रतिनिधिगण एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक परसेण्डी उपस्थित रहे।
उक्त अवधि में समस्त राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक परिषद् परसेण्डी एवं जरवलरोड तथा सम्बन्धित चीनी मिलों के पर्यवेक्षक अपने समस्त प्रपत्रों के साथ उपस्थित रहे। मेले के दौरान कुल 45 आपत्तियाँ प्राप्त हुईं, जिनमें से 43 का त्वरित निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 2 आपत्तियों को सम्बन्धित विभाग को प्रेषित कर दिया गया है।
Comments are closed.
[…] […]