विधायक सुभाष त्रिपाठी ने एमडी से मुलाकात कर क्षेत्र की शीघ्र विद्युत आपूर्ति दुरुस्त करने की मांग
बहराइच। विगत दिनों हुई भारी बारिश और आंधी-तूफान से पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। क्षेत्र में करीब 1000 विद्युत पोल टूटने तथा लगभग 150 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है।
प्रभारी मंत्री ने जाना किसानों का दर्द,खेतों में पहुंचकर देखी क्षतिग्रस्त फसल
विद्युत व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य कराने के लिए पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने लखनऊ में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप भागिया से मुलाकात कर क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया। विधायक ने क्षतिग्रस्त विद्युत पोल और ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर बदलवाने तथा प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल कराने की मांग की।
हत्या के प्रयास में दोषी संजय को आजीवन कारावास, छोटू को सात साल की सजा
विधायक के आग्रह पर प्रबंध निदेशक ने मुख्य अभियंता विद्युत गोंडा से वार्ता कर पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में अतिरिक्त टीमें लगाकर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
शरद पोरवाल बने श्रीराम लीला समिति एवं दशहरा महोत्सव के अध्यक्ष
विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण विद्युत व्यवस्था को हुए नुकसान को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जा रहा है, ताकि प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को जल्द राहत मिल सके।
Comments are closed.
[…] […]
[…] […]