गोकशी की घटना का खुलासा,पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल,दो गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस समेत गोकशी में इस्तेमाल सामान बरामद
बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर खुर्द गांव में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। रविवार देर रात जोगनिया बैराज मार्ग पर पुलिस की संदिग्ध आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को शाहपुर खुर्द गांव में गोवंश के अवशेष मिलने पर थाना मोतीपुर में मुकदमा संख्या 418/2026 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने तीन टीमों का गठन किया था। विवेचना के दौरान कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए।
आंधी-पानी ने मचाई तबाही, 33 हजार हाईटेंशन लाइन के छह पोल टूटे, बिजली आपूर्ति ठप
रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी दोबारा गोकशी की वारदात करने की फिराक में हैं और लौकही की ओर जाने वाले हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर की टीम ने जोगनिया बैराज मार्ग स्थित बाढ़ राहत केंद्र बंधा मोड़ कंजड़वा के पास चेकिंग शुरू की।
धान की फसल पर बारिश और तेज हवाओं की मार,सपा नेता ने सर्वे कर मुआवजे की उठाई मांग
इसी दौरान गायघाट की ओर से मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो पुलिस के अनुसार आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी सोनू पुत्र मुल्ला निवासी बालापुर, थाना रुपईडीहा के दाहिने पैर में गोली लगी। उसके दो साथी शहजाद उर्फ कलूटे पुत्र रमजान निवासी उचवा बालापुर, थाना रुपईडीहा और सोनू पुत्र भुसैली निवासी खैरी, शाहपुर खुर्द, थाना मोतीपुर को पुलिस ने पकड़ लिया।
चेन स्नैचिंग का 72 घंटे में खुलासा,मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली,दो गिरफ्तार
तमंचा और गोकशी का सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, 1,940 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल, तराजू व बाट, मांस काटने का लकड़ी का ठीहा तथा तीन चाकू बरामद करने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक घायल आरोपी सोनू के खिलाफ पूर्व में भी गोकशी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
जितेन्द्र बने पत्रकार प्रेस एसोसिएशन बहराइच के जिलाध्यक्ष
मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Comments are closed.
[…] गोकशी की घटना का खुलासा,पुलिस मुठभेड़ … […]
[…] गोकशी की घटना का खुलासा,पुलिस मुठभेड़ … […]