आंधी-पानी ने मचाई तबाही, 33 हजार हाईटेंशन लाइन के छह पोल टूटे, बिजली आपूर्ति ठप
बहराइच। तीन दिनों से तेज हवा के साथ हो रही बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। आंधी पानी के चलते जरवलरोड पावर हाउस को आने वाली 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन पर पेड़ गिर गया। इससे रुदाइन के पास लाइन के छह विद्युत पोल टूट गए और जरवलरोड विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

भारी बारिश के चलते 26 सितम्बर को कक्षा 08 तक के विद्यालयों में रहेगा अवकाश
बिजली आपूर्ति बाधित होने से जरवलरोड क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण विद्युत विभाग की टीम को मरम्मत कार्य में भी दिक्कतें आ रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक मौसम सामान्य होने के बाद क्षतिग्रस्त पोल और लाइन की मरम्मत का काम तेजी से कराया जाएगा। इसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
चेन स्नैचिंग का 72 घंटे में खुलासा,मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली,दो गिरफ्तार
विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। तेज हवा और बारिश के बीच विद्युत लाइनों के आसपास जाने से बचने की भी सलाह दी गई है।
अवैध गैस की रिफलिंग करने पर दुकानदार के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर
उपखण्ड अधिकारी जरवल आर.के.मिश्रा ने बताया कि तेज हवा के साथ हो रही बरसात से कार्य कराना मुश्किल हो रहा है। कई जगह पेड गिरने से सप्लाई बन्द है। कर्मचारी लाइन की पेट्रोलिंग कर रहे हैं,मौसम में सुधार होने पर सप्लाई बहाल होने की उम्मीद है।
गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेले का शुभारंभ, 30 सितंबर तक कमियां दुरूस्त कराएं किसान
Comments are closed.
[…] आंधी-पानी ने मचाई तबाही, 33 हजार हाईटेंश… […]
[…] आंधी-पानी ने मचाई तबाही, 33 हजार हाईटेंश… […]