गणेश पूजा के जबाबी कीर्तन में देर रात तक झूमे श्रद्धालु
बहराइच। वक्रतुण्ड सेवा मंडल समिति की ओर से शिव मंदिर जरवलरोड में चल रहे गणेश पूजा समारोह के तहत बुधवार रात जबाबी कीर्तन का आयोजन किया गया। कानपुर के लालमन चंचल और प्रयागराज के रणजीत राज के बीच हुए जबाबी कीर्तन ने श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्तिरस में डुबोए रखा।

जमीनी विवाद में मारपीट के 13 दोषियों को दो-दो साल की सजा
मुख्य अतिथि भाजपा नेता गौरव वर्मा ने गणेश पूजा समिति के पदाधिकारियों और जबाबी कीर्तन कलाकारों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
रुपईडीहा में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, वाहन चोर के पैर में लगी गोली
कार्यक्रम में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख जरवल विपेंद्र सिंह, पं. आचार्य सुनिधि मिश्रा, पवन वर्मा, कमलेश मिश्रा, मोनू मिश्रा, आशीष पटवा, दुर्गेश मौर्य, हर्ष गुप्ता, नरेंद्र वर्मा, शेष नारायण यादव, सत्येंद्र शुक्ला, ऋषि राजपूत, सुनील यादव, मनीष पटवा, शुभम पटवा और हर्षित पटवा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Comments are closed.
[…] […]