अपराध समीक्षा बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
बहराइच। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी हुई। एसपी ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और रात्रि गश्त की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आगामी गणेश विसर्जन, पितृपक्ष, नवरात्रि और विजयादशमी को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, रूट मार्च व फ्लैग मार्च कराने तथा आयोजकों और धर्मगुरुओं से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर अफवाह और भ्रामक सूचनाओं पर निगरानी रखने को भी कहा गया।
करंट ने छीन ली 30 वर्षीय अरुण की जिंदगी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बैठक के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। नानपारा में मुठभेड़ के दौरान पांच अपराधियों की गिरफ्तारी, सीईआईआर पोर्टल से 211 गुमशुदा मोबाइल बरामदगी, ₹25 हजार के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी तथा भारत-नेपाल सीमा पर 2.5 किलो अफीम व 232 ग्राम स्मैक बरामद करने वाली टीमों को सम्मान मिला।
तालाब में दिखा आठ फीट से लंबा मगरमच्छ, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान
इसके अलावा 199 चोरों के सत्यापन, 116 नए सीसीटीवी लगवाने और विभिन्न मामलों में प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाने वाले पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
किसान यूनियन टिकैत के युवा जिला महासचिव समर सिंह वर्मा ने दिया इस्तीफा
Comments are closed.
[…] […]
[…] […]