किसान यूनियन टिकैत के युवा जिला महासचिव समर सिंह वर्मा ने दिया इस्तीफा
बहराइच। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के युवा जिला महासचिव समर सिंह वर्मा ने संगठन के पद समेत प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजते हुए पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली और नीतियों पर असंतोष जताया है।

यह भी पढें
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का सश्रम कारावास
जरवल में एलिजा एजुकेशन लाइब्रेरी का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा
त्यागपत्र में समर सिंह वर्मा ने कहा है कि वह किसान हित और संगठन के सिद्धांतों को सर्वोपरि मानते हुए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करते रहे हैं। उनका आरोप है कि वर्तमान समय में जनपद में कुछ पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली एवं नीतियों से वह स्वयं को काफी दूर और असहज महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के नाम पर किसानों से धन उगाही जैसी शिकायतों और गतिविधियों को लेकर उन्हें मानसिक पीड़ा हुई है।
यह भी पढें
भाकियू भानू ने चलाया सदस्यता अभियान,15 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
उन्होंने अपने त्यागपत्र में अपने पिता स्वर्गीय मोहनलाल वर्मा का भी उल्लेख किया, जिन्होंने मध्यांचल जोन में महासचिव पद पर रहते हुए संगठन को मजबूत करने और किसानों की आवाज उठाने के लिए कार्य किया था। समर सिंह वर्मा ने कहा कि वह भी उन्हीं सिद्धांतों से प्रेरित होकर संगठन के लिए कार्य करते रहे।
यह भी पढें
ब्लैकमेलिंग कर 5.20 लाख रुपये वसूलने का आरोपी गिरफ्तार, 2.50 लाख नकद समेत सामान बरामद
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में संगठन में रहकर कार्य करना उनके लिए कठिन हो गया है। इसलिए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला महासचिव पद सहित संगठन की प्राथमिक सदस्यता से हजारों समर्थकों के साथ अपना त्यागपत्र प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं, बल्कि किसान हित और संगठन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना है।
यह भी पढें
गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी,सट्टा मिलान में गड़बड़ी है तो 27 तक करा लें सुधार,22 से 27 सितंबर तक समिति परिसर में लगेगा किसान मेला
Comments are closed.
[…] […]
[…] […]