ब्लैकमेलिंग कर 5.20 लाख रुपये वसूलने का आरोपी गिरफ्तार, 2.50 लाख नकद समेत सामान बरामद
बहराइच। दरगाह शरीफ पुलिस ने ब्लैकमेलिंग कर जबरन वसूली और रंगदारी के मामले में आरोपी हिमांशु तायल उर्फ शमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो वायरल करने और पीड़ित के बेटे को जान से मारने की धमकी देकर महिला से 5.20 लाख रुपये वसूल किए थे। साथ ही 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही थी।
पुलिस ने 17 सितंबर को आरोपी को बहराइच रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक लाख रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें आपत्तिजनक फोटो मिलीं। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से डेढ़ लाख रुपये नकद, वसूली की रकम से खरीदी गई एचएफ डीलक्स प्लस मोटरसाइकिल, डाइकिन 1.5 टन इन्वर्टर एसी और सैमसंग एलईडी टीवी बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ दरगाह शरीफ थाने में वर्तमान मुकदमे के अलावा नगर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट और चोरी समेत पूर्व के दो मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय रवाना कर दिया।
Comments are closed.
[…] […]