गन्ना समिति की बैठक में किसानों के हित में कई प्रस्ताव पारित,तीन प्रगतिशील गन्ना किसानों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से किया गया सम्मानित
बहराइच। सहकारी गन्ना विकास समिति लि. जरवलरोड के परिसर में बुधवार को समिति की सामान्य निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गन्ना किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
बीएसए का पुतला फूंककर हिन्द समाज पार्टी ने जताया विरोध
बैठक में गन्ना किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए गन्ना कृषक सम्मान योजना के तहत पुरस्कार राशि का वितरण किया गया। इसमें अखिलेश कुमार पुत्र दुर्गा बहादुर, ग्राम अलीपुर दुरौना को प्रथम पुरस्कार, अमरेश बहादुर सिंह पुत्र रामशंकर सिंह, ग्राम मशरहा टौकली को द्वितीय पुरस्कार तथा रमेश कुमार पुत्र सीताराम, ग्राम प्यारेपुर को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गए उपभोक्ता से मारपीट,केस दर्ज
बैठक में वर्ष 2026-27 की पेराई सत्र की तैयारियों को लेकर गन्ना सुरक्षा एवं अन्य प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श हुआ। किसानों की अभिरुचि बढ़ाने के लिए गन्ना समिति की ओर से गन्ना कटाई के लिए मशीनरी बैंक में सेल्फ प्रोपेल्ड केन हार्वेस्टर शामिल करने, गन्ना कटाई, कृषि कटाई एवं अन्य कृषि यंत्रों से संबंधित प्रस्ताव भी पारित किए गए।
साइबर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, सात गिरफ्तार
बैठक में पूर्व मंत्री एवं गन्ना समिति से जुड़े अतिथि मुकुट बिहारी वर्मा, अध्यक्ष रणवीर सिंह, गन्ना विकास निरीक्षक राजेश विश्वकर्मा, गन्ना विकास निरीक्षक परसेंडी अमित बोध समेत समिति के प्रतिनिधि, सदस्य एवं बड़ी संख्या में गन्ना किसान मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष ने की।
Comments are closed.
[…] गन्ना समिति की बैठक में किसानों के हित… […]