Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
Subscribe
Close

Search

News

116 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, 35 लाख की नशीली सामग्री बरामद

By admin
September 7, 2026 1 Min Read
1

बहराइच। रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 116 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने महिला के पास से 21,029 रुपये भारतीय, 23,800 नेपाली रुपये और एक वीवो V60 मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर की रात रुपईडीहा क्षेत्र के दशहरा बाग में चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर महिला को पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान शकीला बीबी (40) पत्नी मो. इस्लाम उर्फ लालबादशाह, निवासी दशहरा बाग नई बस्ती, थाना रुपईडीहा के रूप में हुई।

बरामदगी के आधार पर थाना रुपईडीहा में मु0अ0सं0 237/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी महिला को न्यायालय बहराइच भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने की।

Tags:

महिला तस्कर गिरफ्तार
Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

बस्ती: वाल्टरगंज थानाध्यक्ष की मौत का सनसनीखेज खुलासा,हनीट्रैप में फंसाकर 15 लाख वसूले,महिला समेत 3 गिरफ्तार

Next

सहारनपुर जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गिरफ्तार, पार्टी मुख्यालय से उठाकर पुलिस लाइन ले गई पुलिस

One Comment
  1. 25 हजार के इनामिया चैन स्नैचर से नानपारा में पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली - says:
    September 7, 2026 at 11:18 pm

    […] 116 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्… […]

Comments are closed.

बहराइच में सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें:

  • रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेलवे… (396)
  • गन्ने के खेत में अजगर मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस व वन… (395)
  • एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा (214)
  • इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गए उपभोक्ता से… (187)
  • प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला… (104)

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Follow Us

Email: alexremedies@gmail.com
Address: Bahraich, UP - 271901

Facebook | YouTube | Instagram

Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme