आरएसएस ने सद्भावना कार्यक्रम का किया आयोजन

0
IMG-20251116-WA0003
Spread the love

बहराइच। रविवार को सद्भावना कार्यक्रम का आयोजन आरएसएस के खण्ड कार्यवाह के नेतृत्व में जरवल के बद्री शाह शिशु मंदिर में किया गया। इसमें विभिन्न जातियों के लोगों ने सामाजिक समरसता पर चर्चा की और एक साथ बैठ कर समाज में व्याप्त बुराइयों छुआ छूत,ऊंच नीच की भावना को दूर करने पर जोर दिया ।भारत को शक्ति शाली बनाना ही होगा और यह तभी संभव है जब लोग एकजुट रहेंगे।

विभाग कार्यवाह अम्बिका ने कहा कि लोग अपने नागरिक कर्तव्य को समझे संविधान का पालन करें।कार्यक्रम में हरीश चंद्र गुप्ता, सतनारायण,पंकज,समरसता प्रमुख कमल ने भी अपने अपने विचार रखे ।

इस अवसर पर दीपक, मुकेश, अवध बिहारी,जरवल के खण्ड कार्यवाह सुधीर तथा विभिन्न जातियों,मतों के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!