अवैध पैथोलॉजी पर डिप्टी सीएमओ का छापा,दो पैथालॉजी सील
बहराइच। जरवल और जरवलरोड में धडल्ले से चल रहे अवैध पैथोलॉजी पर शासन की नजर टेढ़ी हो गई है। डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में टीम ने सीएचसी के सामने छापेमारी कर दो पैथोलॉजी को सील कर दिया है।
सहायक औषधि आयुक्त ने टीम के साथ की छापेमारी,प्रतिबंधित कफ सिरप व गोली बरामद
शनिवार को डिप्टी सीएमओ बहराइच अनुराग वर्मा ने टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद जरवल के सामने अवैध रूप से चल रहे चरक पैथोलॉजी और डिवाइन पैथोलॉजी की शुरू कर दी। अधिकारियों की छापेमारी के बाद अगल बगल के पैथालॉजी सेन्टरों के शटर बन्द होने लगे। टीम ने पैथालॉजी केंद्र संचालक से बैध कागजात मांगे, पर वह कोई भी कागजात नहीं दिखा सके।
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पाइलट की सूझबूझ से बडी दुर्घटना टली
इस पर श्री वर्मा ने दोनों पैथोलॉजी को सील कर दिया है। श्री वर्मा ने बताया कि बैध अभिलेख नहीं दिखा पाने पर दोनों पैथोलॉजी सेंटर को सील कर दिया गया है, रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जा रही है।
