धूमधाम से मनाया जा रहा लोक आस्था का महापर्व

0
IMG-20241107-WA0005
Spread the love

धूमधाम से मनाया जा रहा लोक आस्था का महापर्व

बहराइच। सोमवार को लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा धूम धाम से मनाया गया। यह व्रत हिंदू धर्म के सभी व्रतों में सबसे कठोर व्रतों में से एक माना जाता है। इस पर्व में भक्त सूर्य देव और छठी मईया की पूजा करते हैं। यह पर्व चार दिनों तक चलता है।

जरवलरोड रेलवे स्टेशन पुरवा गांव के निकट व घाघरा घाट पुल के पास सज धज कर तैयार घाटों पर सैकड़ों की संख्या में पहुंची ब्रती महिलाओं पुरुषों ने बड़े श्रद्धा भाव डूबते सूर्य को अर्घ देकर परिवार के लिए सुख समृद्धि की मनोकामना की।छठ व्रत की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें व्रती महिलाएं पूरे 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखती हैं। वे बिना जल और अन्न ग्रहण किए सूर्य देव को दो बार अर्घ्य देती हैं। पहले डूबते सूर्य को फिर अगले दिन उगते सूर्य को। आस्था का महापर्व धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है।

आस्था के महापर्व पर स्थानीय लोगों की काफी भीड रही।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!