अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया स्वच्छता अभियान

0
IMG-20251010-WA0002
Spread the love

बहराइच। शुक्रवार नगर पंचायत जरवल के कटरा दक्षिणी वार्ड मे अधिशासी अधिकारी खुसबू यादव द्वारा स्वच्छता अभियान चला कर लोगो को जागरूक किया गया।उनके साथ में जरवल क़स्बा के वरिष्ठ समाज सेवी अज़ीमुद्दीन अज्जी ने सहयोग किया और घर घर जाकर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

सूखा और गीला कचरा अलग करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा जिसमें लोगों को घर में दो अलग अलग डस्टबिन रखने (नीला और हरा ) के लिए प्रोत्साहित किया गया । यह पहल पर्यावरण को स्वच्छ रखने, बीमारियों को रोकने और कचरे के सही प्रबंधन के लिए की जा रही है, जिससे सूखे कचरे का पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) और गीले कचरे से खाद बनाई जा सके।

जागरूकता के मुख्य बिंदु
डस्टबिन का रंग हरा गीले कचरे (जैसे फल-सब्जी के छिलके, बचा हुआ खाना) के लिए हरा डस्टबिन और सूखे कचरे (जैसे प्लास्टिक, कागज, कांच) के लिए नीला डस्टबिन इस्तेमाल करें।
कचरे को अलग क्यों करें इसके बारे में बताया गया कि
गीला कचरा: इससे जैविक खाद (कम्पोस्ट) बनाई जा सकती है, जिसका उपयोग खेती में होता है।

सूखा कचरा: इसे पुनर्चक्रित करके नई वस्तुएं बनाई जा सकती हैं, जिससे संसाधनों का सदुपयोग होता है।
पर्यावरण और स्वास्थ्य: कचरा अलग करने से पर्यावरण प्रदूषित नहीं होता, बीमारियां नहीं फैलतीं और कचरे का सही इस्तेमाल होता है।
सार्वजनिक पहल के तहत नगर पंचायत और अन्य संगठन के द्वारा घरों में कूड़ेदान बांटकर और लोगों को जागरूक करके इस प्रक्रिया को बढ़ावा दे रहे हैं।

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सभी लोग स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार बने लोगों से निवेदन है कि वे ना तो खुद कचरा नालों, जंगलों में फेंकें और ना ही किसी और को फेंकने दें। सभी लोग घर में दो डस्टबिन रखें: एक सूखे कचरे के लिए नीला और दूसरा गीले कचरे के लिए हरा कचरे को सही डस्टबिन में डालें ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!