बेटी के घर करवा लेकर जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत,बहन घायल

0
IMG-20241107-WA0005
Spread the love

बहराइच। बेटी के घर करवा लेकर घर रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई।बाइक पर पीछे बैठी उसकी छोटी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया है।

मानसी मौर्या बनी बहराइच की एक दिन की डीएम,आस्था सिंह ने संभाली सीडीओ की कुर्सी

सीतापुर जिले के महमूदाबाद गूलरामऊ निवासी पप्पू गुप्ता (50) पुत्र बैजनाथ गुप्ता अपनी बेटी के घर करवा लेकर गोंडा जिले के कटरा बाजार जा रहे थे। उनके साथ उनकी 15 वर्षीय पुत्री दीपाली भी थी। जरवलरोड थाना क्षेत्र के लखनऊ बहराइच हाईवे संजय सेतु पर बाइक ट्रक की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक की मौत हो गई।बाइक पर पीछे बैठी दीपाली (15) गंभीर रूप से घायल हो गई।

सर्विलांस सेल-एसओजी ने 117 गुमशुदा मोबाइल फोन किया बरामद

सूचना पर घाघराघाट चौकी प्रभारी दिनेश कुशवाहा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और घायल दीपाली को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि मृतक के घर वालों को सूचना भेज दी गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!