आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर जरवलरोड में हुआ पथ संचालन
बहराइच।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर मंडलीय पथ संचलन कार्यक्रम जरवलरोड शिव मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए तूफानी चौराहा,राष्ट्रीय राज्य मार्ग से होते हुए पुन: शिवमन्दिर आकर समाप्त हो गया। कार्यक्रम में जिला प्रचारक अजय ने संघ के गठन से लेकर सौ वर्ष पूरे होने तक का इतिहास बताया।
वन्य जीव हमले में मृतक वृद्ध दम्पत्ति के घर पहुंचे प्रभारी मंत्री
संघ के शताब्दी वर्ष पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए समाज से छुआछूत,ऊंच नीच की भावना त्याग कर समाज के प्रत्येक गरीब एवं वंचित वर्ग तक संघ के विचारों को पहुंचाने की अपील की तथा सामाजिक समरसता,कुटुंब प्रबोधन पर विचार प्रस्तुत किया गया।स्वयं सेवकों पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश जायसवाल और महामंत्री ऋषि राजपूत ने पुष्प वर्षा का स्वागत किया। सुरक्षा के लिए उपनिरीक्षक प्रमोद यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
इस अवसर पर सुधीर सिंह,राजेश श्रीवास्तव,ब्लाक प्रमुख विपेन्द्र सिंह,अवध बिहारी,रणंजय सिंह,डा. दीपक, वेदांत,नैतिक,नागेश्वर मिश्रा,संजय,अजय प्रधान, रामनेवाज समेत सैकड़ों गणवेश धारी स्वयंसेवक उपस्थिति रहें।
