विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर हुए विविध आयोजन,कार्यकारिणी गठित
बहराइच।इंटरनेशनल फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा बहराइच व श्रावस्ती में विश्व फार्मासिस्ट दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से शुरू हुई।मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।साथ ही एसोसिएशन की ओर सेव मोमेंटो भेंट कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट क्विज़ का आयोजन किया गया।जिसमें विजेताओं को मेडल, प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।कार्यक्रम में फार्मासिस्टों ने खुशी से गीत भी गाए। और भोजन का आनंद लिया।अंत में प्रत्येक फार्मासिस्ट को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की जिलाध्यक्ष राम बहादुर जायसवाल ने की।
श्रावस्ती व बहराइच जिलों से सैकड़ों फार्मासिस्ट मौजूद रहे।जिसमे मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया।जिसमें अध्यक्ष पद पर शनि श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद शब्बान, महासचिव पद पर सुभाष श्रीवास्तव, सचिव अरुण कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष मुबीन खान तथा मंडल मीडिया प्रभारी सद्दाम हुसैन को चुना गया।साथ ही जिला कार्यकारिणी बहराइच का पुनर्गठन भी किया गया। जिसमें महासचिव एजाज अहमद, कोषाध्यक्ष मोहित, मीडिया इंचार्ज पद पर सिद्धार्थ शुक्ला, सचिव पंकज यादव, अध्यक्ष छात्र विंग वीरू सिंह तथा अध्यक्ष आई.टी. प्रद्युमन पांडे को चुना गया।
इसी प्रकार श्रावस्ती की कार्यकारिणी में जिला प्रभारी अरुण कुमार विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष छात्र विंग विपेंद्र मिश्रा, जिला प्रवक्ता राम कुमार मौर्य तथा संगठन मंत्री संदीप साहू को मनोनीत किया गया। साथ ही जिला अध्यक्ष पद का अतिरिक्त भार आशीष कुमार सोनी को सौंपा गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अस्मित रस्तोगी, राष्ट्रीय महासचिव सरफ़राज़फ अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष कुमार सोनी, प्रदेश प्रवक्ता परमेश कुमार वर्मा तथा प्रदेश अध्यक्ष आई.टी. सेल विश्वनाथ प्रताप यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
