भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से हिंदू देव प्रकाश शुक्ला की शिष्टाचार भेंट
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा शंखनाद न्यूज लाइव टीवी चैनल के संपादक हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों, युवाओं की भूमिका, जनसेवा तथा सनातन संस्कृति, गुरुकुल परंपरा, गौसेवा और संस्कार आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।
शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी की ओर से 50 गुरुकुल, 57 गौशालाएं और 587 संस्कार शालाएं संचालित की जा रही हैं। संगठन ने अक्टूबर में 21 तथा नवंबर में 51 जरूरतमंद कन्याओं के विवाह कराने का संकल्प लिया है। साथ ही भारतीय ज्ञान, संस्कृति और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए 501 गुरुकुल स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साथ संस्कृति, सामाजिक दायित्व और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना आवश्यक है। भेंट के दौरान राष्ट्रहित, समाजसेवा और युवा शक्ति से जुड़े विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।