इंडियन स्टार एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 में उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान
वाराणसी। डबलट्री बाय हिल्टन, वाराणसी में स्पॉटलाइट मीडिया द्वारा संस्थापक एवं स्वामी अंकित मिश्रा के नेतृत्व में इंडियन स्टार एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन हुआ। समारोह में उद्यमिता, ज्वेलरी, रियल एस्टेट, ब्यूटी, फैशन, ब्रांडिंग, मैन्युफैक्चरिंग, मीडिया एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह की मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय रहीं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को पुरस्कार प्रदान किए। गेस्ट ऑफ ऑनर प्रिंस कुमार जायसवाल (प्रिंस बनारस स्वर्ण कला केंद्र, महमूरगंज), दिव्यांशु सेठ (डायरेक्टर, बालाजी गोल्ड इन्टू कैश प्राइवेट लिमिटेड) और आकाश स्विच (संस्थापक, क्वार्टो एस्टेट) ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।
विशिष्ट अतिथियों में रवि शंकर गौरी (गौरी ज़ेवर वाला, सतना), हितिन खंडूजा (रियल्टी हैंडशेक), सिंपल भर्द्वाज (ज्योतिषाचार्य एवं न्यूमरोलॉजिस्ट) और बसंत गोयल शामिल रहे।
वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रियंका स्पीक्स की संस्थापक प्रियंका शर्मा ने सम्मानित व्यक्तियों से उनकी संघर्ष और सफलता की कहानियों पर संवाद किया। अभिनेत्री नीलम गिरी ने अपने अनुभव साझा कर समारोह में मनोरंजन का रंग भरा।
समारोह में अभय बाफना–ग्रीन मोडा, ब्लूमून और काश ई सहित अनेक ब्रांड एवं उद्यमियों को सम्मानित किया गया। आयोजन में नारायण कोठी (लक्जरी स्टे पार्टनर, संजीव खेमका), K’ruth (ब्यूटी पार्टनर, कामिनी पांडेय) और मार्कजमिया (डिजिटल मार्केटिंग पार्टनर) का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
स्पॉटलाइट मीडिया के संस्थापक अंकित मिश्रा ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य उत्कृष्ट प्रतिभाओं को पहचान, सम्मान और बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। समारोह ने वाराणसी में ग्लैमर, उद्यमिता और उत्कृष्टता का यादगार संगम प्रस्तुत किया।